अपराधखेलदेशराजनीतिराज्यसमाज

पिटी उषा के बयान पर पहलवानों ने जताया आश्चर्य

पूछा ,यौन शोषण पर कार्रवाई नहीं हो रही है और आरोपी के खिलाफ आवाज उठाना गलत कैसे?

भारतीय ओलंपिक संघ की प्रमुख पीटी उषा ने कुश्ती महासंघ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह द्वारा कथित यौन उत्पीड़न को लेकर पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन की कड़ी आलोचना की है…पहलवान विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया बृजभूषण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और सरकार से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं… उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई करने के लिए पीटी उषा को भी लिखा है…

पीटी उषा ने दिल्ली में सार्वजनिक विरोध पर बैठने का फ़ैसला करने से पहले पहलवानों की एक समिति की रिपोर्ट का इंतजार नहीं करने के लिए आलोचना की…उन्होंने कहा कि विरोध अनुशासनहीनता के बराबर है और इससे देश की छवि ख़राब हो रही है… पीटी उषा के इस बयान पर बजरंग पुनिया और विनेश फोगट ने आश्चर्य व्यक्त किया..

पिटी उषा के इस बयान के बाद अब चहुओर आलोचना हो रही है …लोग उनको राज्यसभा सांसद बनाये जाने और उसके ऐवज में इस तरह की बातें करने की बात कही है .

लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा उनको राज्यसभा सदस्य बनाये जाने का एहसान अदा कर रही हैं जबकि उनको खिलाड़ियों के पक्ष में खड़ा होना चाहिए था और उनको न्याय दिलाना चाहिए था .

Samachar Center

Related Articles

Back to top button