राज्यशिक्षासमाज
Trending

देवस्थली विद्यापीठ के पूर्व छात्रों का बहुप्रतीक्षित एलुमनी मीट उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होगी

“Reunite, Relive, Reconnect” रखी है है मीटिंग की थीम

देवस्थली विद्यापीठ के पूर्व छात्रों का बहुप्रतीक्षित एलुमनी मीट इस बार राजधानी लखनऊ में आयोजित होने जा रहा है। 13 जून को होने वाले इस विशेष आयोजन को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे पूर्व छात्रों में इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस वर्ष एलुमनी मीट की थीम “Reunite, Relive, Reconnect” रखी गई है। थीम का उद्देश्य पुराने साथियों को फिर से एक मंच पर लाना, छात्र जीवन की यादों को दोबारा जीना और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाना है। आयोजकों का कहना है कि यह सिर्फ एक औपचारिक मिलन नहीं, बल्कि भावनाओं, यादों और रिश्तों का उत्सव होगा।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व छात्र अपने अनुभव साझा करेंगे और संस्थान से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा करेंगे। कई वरिष्ठ एलुमनी अपने पेशेवर जीवन के अनुभव युवाओं के साथ साझा करेंगे, जिससे वर्तमान और पूर्व छात्रों के बीच संवाद का एक मजबूत मंच तैयार होगा।
आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, इंटरैक्टिव सेशन, सम्मान समारोह और नेटवर्किंग गतिविधियां भी शामिल की गई हैं। इसके अलावा पुराने बैचमेट्स के लिए विशेष री-यूनियन सेगमेंट तैयार किए जा रहे हैं, जहां वर्षों बाद मिलने वाले साथी अपने छात्र जीवन के पलों को फिर से जी सकेंगे।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व छात्रों के शामिल होने की संभावना है। सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लगातार रजिस्ट्रेशन और समन्वय का कार्य किया जा रहा है। एलुमनी मीट को भव्य और यादगार बनाने के लिए विभिन्न समितियां लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं।
देवस्थली विद्यापीठ परिवार का मानना है कि यह आयोजन केवल पुराने छात्रों का मिलन नहीं, बल्कि संस्थान की विरासत, मूल्यों और आपसी जुड़ाव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी होगा …

Related Articles

Back to top button