समाचार सेंटर | 10 बड़ी ब्रेकिंग न्यूज़ 30/7/2026
1. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: मुरली श्रीशंकर ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर, दिलीप गावित ने 100 मीटर में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
2. अमेरिका-ईरान तनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी, अमेरिकी सेना पर हमले जारी रहने पर ‘बुरी तरह पिटाई’ की धमकी।
3. फिल्म ‘रामायण’: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी, सोशल मीडिया पर मचा तहलका।
4. प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद से जुड़ी करीब 20.38 बीघा बेनामी जमीन गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क, कीमत करीब ₹110 करोड़ आंकी गई।
5. पश्चिम बंगाल: बीरभूम में कारोबारी के घर से करीब ₹20 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद होने से हड़कंप।
6. जम्मू-कश्मीर: भारी बारिश और भूस्खलन से जनजीवन प्रभावित, कठुआ में पुल क्षतिग्रस्त होने से हजारों लोगों का संपर्क प्रभावित।
7. केदारनाथ यात्रा: गौरीकुंड के आगे भारी लैंडस्लाइड, पैदल मार्ग बंद होने से यात्रा पर संकट।
8. गोरखपुर: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डॉ. भूपेश कुमार गोयल महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नए कुलपति नियुक्त।
9. स्विगी पर संकट: बेंगलुरु होटल्स एसोसिएशन की चेतावनी—समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 15 अगस्त से कई होटल स्विगी के साथ कारोबार बंद कर सकते हैं।
10. क्रिकेट: अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।