
राजनीतिक व सामाजिक रूप से अपने को मजबूत करना होगा ,ताकि समाज विकास की प्रक्रिया में आगे बढ़ सके …इसी ताने बाने को लेकर भूमिहार समाज के कुछ जागरूक युवाओं ने एक पहल की है … राजनितिक चेतना जगाने व सामाज को देश के विकास से जोडने की पहल करने की कवायद शुरू की गई है, ताकि भूमिहारो को एकजुट करने के साथ साथ सामाजिक व राजनितिक रूप से संपन्नता हासिल की जा सके …
वैसे तो भूमिहार समाज शुरू से ही राजनितिक चेतना के लिहाज से काफी सशक्त रहा है ,लेकिन हाल के दिनो में कहीं न कहीं उनकी एकता में गिरावट देखी गई है ..अब अपने आप को सामाजिक रूप से सशक्त बनाने व राजनैतिक रूप से मजबूत करने के लिए लोगों की पहल आकर्षण का केंद्र बन रही है …
खास बात ये कि इस पहल में सभी राजनैतिक दलों में कार्य कर रहे पदाधिकारी भी शामिल हैं ,जो समाज को सशक्त बनाने के लिए हमेशा से सक्रिय रहे हैं …सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय हों या बीजेपी नेता रजनीश राय ..सभी ने अपने अपने तरीके से लोगों को एक साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं …सोशल मीडिया से चलाये जा रहे अभियान का मकसद ही है कि समाज के पिछडे व जरूरत मंद लोगों को सहायता देने के साथ साथ उनके कंधे से कंधे मिलाकर चला जा सके …कुछ कार्य समाज के लिए शुरू भी कर दिये गये हैं …
अब ये पहल कितना रंग लाती है ,देखना जरूर दिलचस्प रहेगा …लेकिन मकसद तो पवित्र जरूर दिखता है ….



