देशराजनीतिराज्यसमाज

गढ़वाली फिल्म “पधनी जी” के प्रथम शो का उद्घाटन डॉ हरक सिंह रावत के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ….

हरक सिंह ने लोगों से उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत को संभालने की अपील की

ऋषिकेश के रामा पैलेस में गढ़वाली फिल्म “पधनी जी” के प्रथम शो का उद्घाटन उत्तराखंड के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के बरिष्ठ नेता डॉ हरक सिंह रावत के कर कमलों द्वारा संपन्न हुआ….डॉ रावत ने फीता काटकर विधिवत फ़िल्म के शो का शुभारंभ किया ..

इस दौरान स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे …लोगों में गढ़वाली भाषा की फिल्म पधनी जी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला !

मीडिया से मुखातिब होते हुए हरक सिंह रावत ने आमजन से पहाड़ की संस्कृति को जीवित रखने के लिए अपील की !

डॉ रावत ने फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान और उनकी टीम तथा फिल्म में काम करने वाले कलाकारों को ढेरों शुभकामनाएं भी दी और आशा जताई कि आने वाले समय भी वो प्रदेश के सांस्कृतिक विरासत को रुपहले पर्दे पर लाने का काम करते रहेंगे …

Related Articles

Back to top button