देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसमाज
Trending

उत्तराखंड दौरे पर नितिन नबीन …सीएम धामी केडी साथ कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

परमार्थ निकेतन में गंगा आरती में भी होंगे शामिल ,आगामी चुनावों के मद्देनजर ये दौरा बहुत महत्वपूर्ण

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
दौरे के दौरान नितिन नवीन पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे तथा संगठन की गतिविधियों की समीक्षा भी करेंगे। इसके अलावा वे जनसंपर्क और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
अपने दौरे के दौरान नितिन नवीन परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाली भव्य गंगा आरती में भी शामिल होंगे और मां गंगा की पूजा-अर्चना करेंगे।
भाजपा नेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button