देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यव्यापार
Trending

खंभात की खाड़ी पर बनने जा रहा देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज

खंभात की खाड़ी पर बनने जा रहा देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने खंभात की खाड़ी पर एक अत्याधुनिक सी-ब्रिज निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। यह परियोजना जामनगर-भावनगर-भरूच हाई-स्पीड कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगी। प्रस्तावित ब्रिज करीब 30 किलोमीटर लंबा होगा और इसके बनने के बाद यह देश का सबसे लंबा समुद्री पुल बन जाएगा।
फिलहाल भावनगर से भरूच या सूरत जाने के लिए लंबा मार्ग तय करना पड़ता है, जिसमें लगभग 7 से 8 घंटे का समय लगता है। लेकिन नए सी-ब्रिज और एक्सप्रेसवे परियोजना के पूरा होने के बाद यही सफर केवल 45 मिनट से 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा। इससे भावनगर और सूरत के बीच की दूरी लगभग 240 किलोमीटर कम हो जाएगी।
इस परियोजना से न केवल यात्रा का समय घटेगा, बल्कि ईंधन की भी बड़ी बचत होगी। सरकार का मानना है कि यह हाई-स्पीड कॉरिडोर गुजरात के औद्योगिक क्षेत्रों और बंदरगाहों को नई रफ्तार देगा तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा।
मौजूदा समय में मुंबई का अटल सेतु देश का सबसे लंबा सी-ब्रिज है, जिसकी लंबाई 21.8 किलोमीटर है। लेकिन खंभात की खाड़ी पर बनने वाला नया ब्रिज इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगा।

Related Articles

Back to top button