
उत्तर प्रदेश के बरेली में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को आवारा गोवंश के लिए भूसा दान करने का निर्देश जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से प्रत्येक विद्यालय को लगभग 46 किलो भूसा उपलब्ध कराने को कहा गया है। यह भूसा निराश्रित गोवंश के संरक्षण और गौशालाओं की व्यवस्था के लिए एकत्र किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि तय लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले स्कूलों से जवाब-तलब किया जा सकता है। इस निर्देश को लेकर शिक्षकों के बीच नाराजगी और चर्चा दोनों देखने को मिल रही है, क्योंकि कई लोग इसे शिक्षा विभाग के मूल कार्यक्षेत्र से अलग जिम्मेदारी मान रहे हैं।



