देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यशिक्षासमाज
Trending

CBSE ने मानी गलती_वेदांत की गलत कॉपी अपलोड होने पर बोर्ड ने स्वीकार की त्रुटि, परिवार से किया संपर्क

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने कक्षा 12 की आंसर शीट मूल्यांकन प्रक्रिया में गड़बड़ी स्वीकार की है। सोशल मीडिया पर एक छात्र की वायरल पोस्ट के बाद बोर्ड ने माना कि आंसर शीट के मूल्यांकन और अपलोडिंग में त्रुटि हुई थी, जिसके चलते संबंधित छात्रों के अंक संशोधित किए जाएंगे।
पूरा मामला तब सामने आया जब छात्र वेदांत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि री-इवैल्यूएशन के दौरान उसे जो फिजिक्स की आंसर शीट दिखाई गई, वह उसकी नहीं थी। छात्र के मुताबिक, सीबीएसई की नई ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली में किसी दूसरे छात्र की कॉपी उसके नाम से अपलोड कर दी गई।
इस खुलासे के बाद बोर्ड की मूल्यांकन प्रक्रिया और डिजिटल आंसर शीट सिस्टम पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद सीबीएसई ने जांच शुरू की और स्वीकार किया कि तकनीकी तथा अपलोडिंग स्तर पर गलती हुई है। बोर्ड ने आश्वासन दिया है कि प्रभावित छात्रों के अंकों में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button