रोहिणी आचार्य का मोदी सरकार पर हमला
12 साल के कार्यकाल को झूठ ,फरेब का मिशाल बताया...

Rohini Acharya ने मंगलवार सुबह सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मोदी सरकार के 12 साल के कार्यकाल को “झूठ और फरेब बेमिसाल” बताया और मीडिया के एक वर्ग पर भी निशाना साधा।
रोहिणी आचार्या ने अपने पोस्ट में लिखा कि मई 2014 से मई 2026 तक के 12 वर्षों को “गौरवशाली” बताने वालों को जनता से किए गए वादों और जमीनी हकीकत की तुलना करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने “झूठ को बार-बार दोहराकर लोगों को भ्रमित करने” का काम किया है।
राजद नेता ने अपने पोस्ट में “प्रायोजित मीडिया”, “भाजपाई समर्थकों” और “अंधभक्तों” पर भी तंज कसा। साथ ही उन्होंने एक एआई जेनरेटेड तस्वीर साझा करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।
यह बयान ऐसे समय आया है जब मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने को लेकर भाजपा देशभर में उपलब्धियां गिनाने के अभियान में जुटी हुई है, जबकि विपक्ष सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और अन्य मुद्दों पर घेर रहा है।


