देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिसमाज
Trending

कॉकरोच जनता पार्टी की वेबसाइट हटाई गई, संस्थापक ने सरकार पर लगाए आरोप

X पर किया जा चुका है withheld...अन्य सोशल साइट से भी झटका

इंटरनेट पर वायरल हुई “कॉकरोच जनता पार्टी” की चर्चित वेबसाइट शनिवार को ऑफलाइन हो गई। इसके संस्थापक अभिजीत दिपके ने इसकी पुष्टि करते हुए केंद्र सरकार पर “तानाशाही रवैये” का आरोप लगाया है।
दिपके के मुताबिक, वेबसाइट पर करीब 10 लाख लोगों ने सदस्यता ली थी, जबकि लगभग 6 लाख लोगों ने कथित NEET-UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर किए थे।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दिपके ने लिखा कि सरकार “कॉकरोचों से डरती है”, लेकिन इस कार्रवाई से युवाओं की आंखें खुल रही हैं।
यह डिजिटल अभियान खासतौर पर मिलेनियल्स और जेन-जी यूज़र्स के बीच मीम्स, व्यंग्य और सत्ता-विरोधी टिप्पणियों के कारण तेजी से लोकप्रिय हुआ था। NEET-UG पेपर लीक विवाद के बाद इसे और अधिक समर्थन मिला।
“कॉकरोच जनता पार्टी” ट्रेंड की शुरुआत कथित तौर पर एक न्यायिक टिप्पणी को लेकर हुए ऑनलाइन विवाद के बाद हुई थी, जिसके बाद यह व्यंग्य और डिजिटल विरोध का बड़ा मंच बन गया।

Related Articles

Back to top button