देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिव्यापारसमाज
Trending

पीएम मोदी ने मेलोनी को गिफ्ट की मेलोडी टॉफी, शेयर बाजार में दिखा असर , ‘मेलोडी’ गिफ्ट के बाद Parle Industries के शेयर में लगा अपर सर्किट, पारले नाम पर निवेशकों में भ्रम, वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी के शेयर खरीदने की होड़ , असली मेलोडी कंपनी प्राइवेट, लेकिन दूसरी कंपनी के शेयर हुए रॉकेट ! सोशल मीडिया पर चर्चा— पीएम मोदी के एक गिफ्ट से शेयर बाजार में हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक छोटे से जेस्चर का असर अब शेयर बाजार तक पहुंच गया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को पीएम मोदी ने पारले कंपनी की मशहूर मेलोडी टॉफी गिफ्ट की… और इसके बाद सोशल मीडिया पर मेलोडी टॉफी जबरदस्त चर्चा में आ गई।
दिलचस्प बात ये रही कि कई लोगों ने इसे निवेश का मौका समझ लिया और “पारले” नाम देखकर Parle Industries के शेयर खरीदने शुरू कर दिए। जबकि Parle Industries का मेलोडी टॉफी बनाने वाली कंपनी से कोई संबंध नहीं है। यह एक वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी है।
बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीनों में Parle Industries के शेयर करीब 35 फीसदी तक गिर चुके थे, लेकिन जैसे ही मेलोडी टॉफी वाला वीडियो वायरल हुआ, कंपनी का शेयर अचानक अपर सर्किट पर पहुंच गया और करीब 5 फीसदी उछल गया।

असल में मेलोडी टॉफी बनाने वाली पारले कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड ही नहीं है, वह एक प्राइवेट कंपनी है।
अब सोशल मीडिया पर लोग मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि पीएम मोदी की ब्रांड वैल्यू ऐसी है कि सिर्फ मेलोडी गिफ्ट करने भर से दूसरी कंपनी के शेयर भी दौड़ पड़े।

Related Articles

Back to top button