अमित शाह की अध्यक्षता में बस्तर में होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक, योगी-धामी-साय,मोहन यादव होंगे शामिल
आंतरिक सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर होगी चर्चा

बस्तर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में 19 मई को छत्तीसगढ़ के बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, विकास और आपसी मुद्दों के समाधान पर चर्चा होगी।
बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इस बैठक की मेजबानी कर रही है।
मध्य क्षेत्रीय परिषद की इस अहम बैठक में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर तालमेल, अंतरराज्यीय मुद्दों के समाधान और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर मंथन किया जाएगा। बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतर्राज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक जून 2025 में वाराणसी में आयोजित की गई थी।


