ब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Trending

बाँदा प्रवास पर रहे उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए सम्मिलित…

*चिल्लीधाम में ‘ग्राम तीर्थ स्थापना कार्यक्रम’ के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, किया भूमि-पूजन और संतों का लिया आशीर्वाद*
विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी के आवास पहुँचकर नवदंपत्ति को दिया सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद*

*बाँदा/ लखनऊ* : 18 मई, 2026: मा. उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज अपने बाँदा प्रवास के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जनपद में विकास और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

*ग्राम चिल्लीधाम में ‘ग्राम तीर्थ स्थापना कार्यक्रम’ का भव्य समापन*
अपने प्रवास के मुख्य कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय उपमुख्यमंत्री जी विकास खण्ड बडोखर के ग्राम चिल्लीधाम पहुँचे। यहाँ आयोजित ‘ग्राम तीर्थ स्थापना कार्यक्रम’ के समापन समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री जी ने पूर्ण विधि-विधान के साथ भूमि-पूजन और हवन-पूजन किया। इसके उपरांत उन्होंने लड्डू गोपाल भगवान पर माल्यार्पण कर देश व प्रदेश की समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित पूज्य संतों का अभिवादन कर उपमुख्यमंत्री जी ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय सांसद श्री रमेश अवस्थी जी, उत्तर प्रदेश विधान परिषद के माननीय सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत जी, क्षेत्र के अन्य सम्मानित एवं प्रतिष्ठित जन उपस्थित रहे.
________________________________________
*खुरहण्ड में वर-वधू को दिया आशीर्वाद*
ग्राम तीर्थ स्थापना कार्यक्रम के सफल समापन के उपरांत, माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी विकास खण्ड महुआ के अंतर्गत खुरहण्ड पहुँचे। यहाँ उन्होंने बाँदा के माननीय विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी के आवास पर आयोजित वर-वधू आशीर्वाद समारोह में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

उपमुख्यमंत्री जी ने विवाह सूत्र में बंधे नवदंपत्ति को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखमय, समृद्ध और दीर्घायु दाम्पत्य जीवन के लिए अपना स्नेहिल आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी के परिजनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री जी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button