देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
Trending

मैडम का जलजला ! जय हिंद नहीं बोलने पर सिपाही को किया लाइन हाजिर …बरेली एसपी अंशिका वर्मा की कार्रवाई से उठे बड़े सवाल

अभी मैडम की शादी सुर्खियों में थी ...कई जगह रिसेप्शन पर भी सोशल मीडिया पर उठे थे सवाल

जय हिंद नहीं बोलने पर रिक्रूट सिपाही लाइन भेजा गया, बरेली में मामला चर्चा में…
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस अनुशासन को लेकर एक मामला चर्चा का विषय बन गया है। थाना आंवला में वार्षिक निरीक्षण के दौरान गेट पर तैनात एक रिक्रूट सिपाही ने एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा को सैल्यूट तो किया, लेकिन कथित तौर पर “जय हिंद” नहीं बोला। इसके बाद उसे 15 दिनों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, 9 मई को एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा थाना आंवला के निरीक्षण पर पहुंचीं थीं। उस समय सीओ आंवला नितिन कुमार, कोतवाल बीनू चौधरी समेत थाना स्टाफ निरीक्षण की तैयारियों में जुटा था। इसी दौरान गेट पर ड्यूटी कर रहे रिक्रूट सिपाही ने एसपी को सैल्यूट किया, लेकिन “जय हिंद” नहीं बोला।
बताया जा रहा है कि इस पर एसपी ने नाराज़गी जताते हुए सिपाही को 15 दिनों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन भेजने के निर्देश दिए। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं है, बल्कि अनुशासन और व्यवहार सुधार के लिए अतिरिक्त प्रशिक्षण का हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button