शुभेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, भाजपा विधायक दल का नेता चुने गए

कोलकाता …पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भाजपा विधायक दल ने वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी को अपना नेता चुन लिया है। इसके साथ ही राज्य में भाजपा सरकार गठन का रास्ता साफ हो गया है और शुभेंदु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
राजनीतिक हलकों में इसे बंगाल की सत्ता में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। शुभेंदु अधिकारी लंबे समय से राज्य की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और विधानसभा में भाजपा के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे हैं। अब उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में नई सरकार का गठन होगा।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह जल्द आयोजित किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में राज्य में विकास और प्रशासनिक बदलाव की नई दिशा देखने को मिलेगी।

