मंडी हाउस में #NDMC की पहल …पत्रकारों के लिए उपलब्ध कराई गई कुर्सियां
कुलजीत चहल और जितेंद्र रावल को पत्रकारों ने कहा शुक्रिया

मंडी हाउस में एनडीएमसी से जुड़ी एक सकारात्मक पहल सामने आई है।इस भीषण गर्मी के बीच #NDNC द्वारा यहां दो चेयर उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे मीडिया कर्मियों और वरिष्ठ पत्रकारों को बड़ी राहत मिलेगी। मंडी हाउस का यह हिस्सा खबरों, लाइव कवरेज और मीडिया गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, जहां लंबे समय तक खड़े रहकर काम करना पड़ता है। ऐसे में बैठने की व्यवस्था होना एक सराहनीय और संवेदनशील कदम है।
इस पहल के लिए पत्रकारों ने @kuljeetschahal का विशेष धन्यवाद जताया, जिन्होंने पत्रकारों की जरूरत और असुविधा को समझते हुए यह व्यवस्था सुनिश्चित करवाई। साथ ही @Jiturawalbjp का भी आभार जताया, जिनके सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया।
https://x.com/i/status/2052708154044272814
छोटी दिखने वाली यह पहल, कामकाजी माहौल को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा संदेश देती है।
कहा जा रहा है कि जल्द ही कुछ सौंदर्यीकरण का काम भी जल्द देखने को मिलेगा ….



