ED.. *मोहाली-चंडीगढ़ में ED की बड़ी रेड..*
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को मोहाली और चंडीगढ़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ठिकानों पर छापेमारी की।*

*सनटेक सिटी प्रोजेक्ट समेत कई बिल्डर्स जांच के घेरे में*
*यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले और GMADA से CLU लाइसेंस लेने में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर की गई।*
*सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में अजय सहगल, ABS Townships Pvt Ltd, Altus Builders, Dhir Constructions और उनसे जुड़े कई लोग शामिल हैं।*
*आरोप है कि इन बिल्डर्स ने GMADA से लाइसेंस हासिल करने में नियमों का उल्लंघन किया और आम लोगों से प्रोजेक्ट के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये जुटाए।*
*ED को शक है कि कई बिल्डर्स ने सरकारी फीस और बकाया भुगतान में भी भारी गड़बड़ी की। जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कहीं फर्जी दस्तावेजों और राजनीतिक पहुंच का इस्तेमाल कर नियमों को दरकिनार तो नहीं किया गया।*
*इसी मामले में कारोबारी नितिन गोहल के ठिकानों पर भी तलाशी ली जा रही है। ED को संदेह है कि नितिन गोहल बिल्डर्स और सरकारी सिस्टम के बीच “लायजनर” की भूमिका निभा रहा था।*
*उस पर आरोप है कि वह GMADA की फीस डिफॉल्ट करने वाले बिल्डर्स को राजनीतिक संरक्षण दिलाने में मदद करता था।*
सूत्रों के अनुसार, नितिन गोहल को पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोगों का करीबी माना जाता है। उसका नाम मुख्यमंत्री के OSD राजबीर गुहमान के करीबी सहयोगी के तौर पर भी सामने आ रहा है।
हालांकि, अभी तक किसी सरकारी अधिकारी के खिलाफ आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।


