देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
Trending

नेपाल के पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल में किया संसद भवन का दौरा

महासचिव उत्पल कुमार ने चैंबर और गैलरी का भ्रमण कराया

नई दिल्ली। नेपाल से आए 20 मीडिया पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद भवन में लोकसभा के महासचिव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच मीडिया सहयोग और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
प्रतिनिधिमंडल को संसद भवन का विस्तृत भ्रमण भी कराया गया। इस दौरान पत्रकारों ने लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के चैंबर और गैलरी का अवलोकन किया तथा भारतीय संसदीय प्रणाली की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की।
इस यात्रा का उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच लोकतांत्रिक संस्थाओं और मीडिया के स्तर पर आपसी समझ को और मजबूत करना बताया गया।

Related Articles

Back to top button