ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसमाज

स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास एवं उसके अनुषंगी संगठन ब्रह्मर्षि जागरण मंच ने मनाया भगवान परशुराम की जयंती

गाजीपुर में संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने की कार्यक्रम में शिरकत


*स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास एवं उसके अनुषंगी संगठन ब्रह्मर्षि जागरण मंच ने मनाया भगवान परशुराम की जयंती*
स्वामी सहजानंद सरस्वती स्मृति न्यास एवं उसके अनुषंगी संगठन ब्रह्मर्षि जागरण मंच गाजीपुर के द्वारा 10 मई को सायं ५बजे भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती विश्वमोहन शर्मा के आवास पर मनाया गया, इस अवसर पर संगठन के अनेक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे सभी ने भगवान परशुराम को नमन किया, इस कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ सदस्यों श्री विश्व विमोहन शर्मा, डाक्टर श्रीकांत राय, श्री रामजी राय श्री ओमनारायण प्रधान , श्री दिनेश चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के सामने दीप जलाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की उसके बाद श्री दिनेश चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम पर अपनी रचना प्रस्तुत किया। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी जिसका विषय था अन्याय अत्याचार के उन्मूलन हेतु भगवन परशुराम का प्रतिकार और उनकी अनुकरण की आज प्रासंगिकता का विषय प्रवेश सेवा निवृत्त बैंक अधिकारी श्री ओमनारायण प्रधान ने किया। इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान परशुराम के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर श्रीकांत राय ,श्री रामजी राय, डॉक्टर अरुण कुमार राय, ओम नारायण प्रधान, ने विश्व मोहन शर्मा, नीरज राय और सारंग राय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।उनके चित्र पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया, ओम नारायण प्रधान ने भगवान परशुराम की पूरे जीवन चरित्र का संक्षिप्त प्रकाश डालें और दिनेश चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के ऊपर अपनी रचना एक नवीन कविता को उनकी जयंती पर सुन कर सबका मन मोह लिया।
अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वमोहन शर्मा ने भगवान परशुराम पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन प्रस्तुत कर रहाकहा कि हमें गर्व है कि हम सब भगवन परशुराम की जन्मस्थली के निवासी हैं हमें भगवान परशुराम जयंती पर संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कुलपुरुष के जीवन से शिक्षा ग्रहण करे उनके बारे में जानकारी प्राप्त करें तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव अन्याय और अत्याचार के प्रतिकार में सहभागी बने।अध्यक्ष महोदय ने सभी का आभार ज्ञापन किया, कार्यक्रम में श्री शशिधर राय, विपुल राय, रामनाथ ठाकुर, श्री के एन राय, अरिमार्दन राय अजीत राय, जगदीश प्रसाद राय, विमल कुमार राय आदि के अलावा नगर के कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता मारुति राय ने किया।

Samachar Center

Related Articles

Back to top button