देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

वरिष्ठ पत्रकार रवीश कुमार ने कहा मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने की हो रही है मांग, तमिलनाडु में सरकार बर्खास्त करने की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं तमिलनाडु के राज्यपाल

रवीश कुमार के ट्विटर पर लिखे पोस्ट के बाद तमाम प्रक्रियाओं का दौर जारी

मणिपुर में सरकार बर्ख़ास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाने की माँग हो रही है, इधर तमिलनाडु में राज्यपाल मंत्री बर्ख़ास्त करने की नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं। कहीं राज्यपाल एन के रवि यह न कह दें कि मैंने एम के स्टालिन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी, अब मैं उनसे शपथ वापस लेता हूँ और ख़ुद खा लेता हूँ । वे एक दिन स्टालिन की सरकार को इस आधार पर भी बर्खास्त कर सकते हैं कि मुख्यमंत्री की लिफ़्ट में बकरी देखी गई थी। इसके बाद रवि जी मीरा रोड की हाउसिंग सोसायटी से चुनाव भी जीत जाएँगे। और जब आप सवाल पूछेंगे तो जवाब दो आएँगे। डायरी में भी यही दो जवाब लिखे होते हैं और टेलिप्राम्टर पर भी। 1. भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। 2. भारत में सभी आस्था को मानने वाले हज़ारों साल से रहते हैं। कुछ भी पूछो जवाब यही आएगा।

Related Articles

Back to top button