अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसमाज

शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा,घटना स्थल का पीएम मोदी ने किया दौरा

सुरक्षा ,संरक्षा को लेकर विपक्ष के निशाने पर सरकार ,कांग्रेस ने "कवच" पर उठाये सवाल

ओडिशा में शुक्रवार की शाम बड़ा हादसा लेकर आई ..शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है ..सरकारी आंकडें तो कम बता रहे हैं लेकिन जिस तरह से भयावह हादसा हुआ है उसने रेलवे प्रशासन के साथ साथ सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है .. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जहां घटना स्थल का सुब दौरा किया वहीं पर पीएम ने प्रधानमंत्री आवास पर एक बड़ी बैठक करने के बाद उड़ीसा गये जहां उन्होने घटना स्थल का मुआयना किया … हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है…

घटना के बाद विपक्ष सरकार पर हमलावर है और केंद्र पर तमाम सवाल उठा रहा है …अधीर रंजन चौधरी ने सरकार के इंतजाम पर सवाल उठाते हुए कहा कि कवच के नाम पर जिस तरह हो हल्ला मचाया गया था वो घटना के समय काम क्यों नहीं कर पाया..वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि इस भयानक घटना में सैकड़ों लोगों की मृत्यु हुई और सौकड़ों लोग घायल हुए, ये देखकर मुझे गहरा दुख हुआ है.. इस हादसे में जो लोग घायल हुए हैं, उनकी कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता मदद कर रहे हैं… इस घड़ी में हम सभी को एक होकर लोगों की मदद करनी चाहिए..कर्नाटक सरकार भी इसमें लोगों की मदद कर रही है… मैं दिवंगत लोगों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.. मुझे प्रधानमंत्री और रेलवे मंत्री से ये सवाल पूछना है कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद का कहना है कि एक उच्च स्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए…

Samachar Center

Related Articles

Back to top button