अपराधदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसमाज

गाजियाबाद में सामने आया हाईटेक धर्मांतरण का मामला.. गाजियाबाद के किशोर को मुंबई के एक मौलवी ने हाईटेक तरीके से धर्मांतरण के जाल में फंसाया

गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया मामला जांच शुरू.. ऑनलाइन गेम के चक्कर में फंसा किशोर

गाजियाबाद में आया अजीबो गरीब मामला सामने आया है… एक किशोर को बहला फुसलाकर धर्मांतरण कराने का मामला आने के बाद पुलिस ने दर्ज कर ली है… मामला गाजियाबाद के पॉश इलाके में रहने वाले जैन परिवार से जुड़ा है…जैन परिवार दहशत में है.. बताया जा रहा है कि एक किशोर ऑनलाइन गेम के जरिये मुंबई के एक शख्स के संपर्क में आया, बेटे के व्यवहार में बदलाव आने लगा, दिन में 5 बार जिम जाने के बहाने वो मस्जिद में जाकर नमाज पढ़ता था, परिवार ने शक होने पर उसे रंगेहाथों पकड़ लिया..

पूछने पर बोला उसे ऐसा करना अच्छा लगता है। परिवार सदमे में आ गया डांटा तो बोला मेरी मौलवी जी से बात हो गयी है मुझे घर से निकाला तो वही रह लूंगा, किशोर के लैपटॉप में परिवार को जांच में कई धार्मिक साहित्य मिले है, परिवार पुलिस कमिश्नर से मिला। जिसके बाद पिता ने FIR दर्ज कराई है…


मुंबई के रहने वाले बद्दो और मस्जिद के इमाम के खिलाफ यूपी विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत नामजद मुकदमा हुआ है। किशोर का ब्रेनवाश कर ऐसा किया गया हैं।

Related Articles

Back to top button