
जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों से मिलने आज प्रियंका गांधी पहुंची और पहलवानों से बात कर उनके संघर्षों में साथ देने का वादा किया …
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी जंतर मंतर पर पहलवानों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से भी बात की…प्रियंका गांधी ने कहा पीएम मोदी को इन बच्चियों से मिलना चाहिए…ये लोग देश के लिए खेलती हैं..इन पहलवानों का दुख दर्द कोई नहीं सुन रहा है…
वहीं पर प्रियंका गांधी पर बीजेपी प्रवक्ता और आईटी हेड अमित मालवीय ने निशाना साधा है …अमित मालवीय ने अंगकिता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अपने सुविधानुसार महिलाओं पर राजनीति करती हैं ..जबकि उनके एक नेता पर उनकी ही पार्टी की महिला नेता ने गंभीर आरोप लगाया है ..
Fight against harassment of women is a matter of political convenience for Priyanka Vadra.
Dr Angkita Dutta, former IYC Assam president, pleaded Rahul Gandhi and her to be heard, because she was being harassed by Srinivas B V, national president of IYC.
Let alone be given an… pic.twitter.com/n1nnw34qsT
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 29, 2023
उधर पुलिस ने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं …इस मामले को लेकर विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया सीपी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं…
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह के ऊपर एफ आई आर दर्ज होने के बाद सीपी पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं..दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में ही बृजभूषण सिंह के ऊपर एफ आई आर दर्ज किया है…एफ आई आर दर्ज होने के बाद पहलवानों को कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन से बुलाया गया था



