अपराधखेलदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसमाज

बृजभूषण शरण सिंह की बढ़ी मुश्किल , दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में दो मुकदमे दर्ज

पास्को एक्ट के तहत भी मामला किया गया दर्ज,पुलिस की दो टीमें करेगी पूरे मामले की जांच

आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद दिल्ली पुलिस ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व सांसद बृजभूषण सिंह के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं …उनके खिलाफ दो मुकदमें दर्ज किए गए हैं …बृजभूषण शरण के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है ,क्योंकि आरोप लगाने वाले पहलवानों में कुछ नाबालिग भी हैं …

अब रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बृजभूषण शरण सिंह की मुसीबतें बढ़नी तय है …अब पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी …डीसीपी तायल ने पूरी जानकारी दी है …

*कनॉट प्लेस थाने में महिला पहलवानों द्वारा डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत करने पर दो प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।*

पहली प्राथमिकी एक नाबालिग पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोपों से संबंधित है, जो POCSO अधिनियम के साथ-साथ आईपीसी की प्रासंगिक धाराओं के तहत विनय के अपमान से संबंधित है। दूसरी प्राथमिकी अन्य, वयस्क शिकायतकर्ताओं द्वारा दी गई शिकायतों की व्यापक जांच करने के लिए शीलभंग से संबंधित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button