ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

बीजेपी के चुनाव प्रचार में अखिलेश की चर्चा ! बीजेपी के द्वारा जारी वीडियो पर घमासान

बीजेपी का वीडियो और सपा ने दी कार्रवाई की धमकी

उत्तर प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मी तेज है …सभी राजनितिक पार्टियां नगर निकाय चुनाव को जीतने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही हैं …उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी अन्य पार्टियों की अपेक्षा ज्यादा प्रयास करती दिख रही है ..जबकि सपा भी कुछ हद तक सक्रिय है …लेकिन बसपा और कांग्रेस कागजों में ही सक्रियता दिखा रही हैं ..

माना जा रहा है कि नगर निकाय चुनावों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और सपा में ही है …2024 लोकसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है ..

अब इन चुनावों के बीच बीजेपी ने एक वीडियो जारी किया है ,जिसमे अपनी पार्टी नहीं,पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की चर्चा ज्यादा है …
बीजेपी ने वीडियो जारी कर सपा सरकार और पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर निशाना साधा गया है …


ऐसा शायद पहली बार हुआ है कि किसी पार्टी ने चुनावों के बीच ऐसा कोई वीडियो जारी किया जिसमें विपक्षी पार्टी के नेता की ज्यादा चर्चा है ..अब इस मामले को लेकर सपा ने कार्रवाई की धमकी दी …


देखना दिलचस्प होगा कि इस वीडियो के जारी होने के बाद जनता किस तरह इसको लेती है ..और चुनावों में किसका बेड़ा पार करती है ..

Related Articles

Back to top button