ब्रेकिंग न्यूज़

समाचार सेंटर। ब्रेकिंग न्यूज़।। सोमवार, 27 जुलाई 2026


🔶 अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा
अमेरिका की ईरान पर समुद्री नाकेबंदी सख्त, 12 जहाजों का रास्ता बदला और 2 शिप किए गए निष्क्रिय।

🔶 ओडेसा पोर्ट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर हमला
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हमले के बाद 2 भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर, सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी।

🔶 PM मोदी ने कारगिल वीरों को किया नमन
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री मोदी ने कारगिल विजय दिवस को देश के वीर जवानों के अद्भुत साहस और शौर्य की याद बताया।

🔶 ब्लैक सी को लेकर भारत की एडवाइजरी जारी
भारत ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी, ब्लैक सी क्षेत्र में जहाजों पर नौकरी करने वालों के लिए भी विशेष सावधानी बरतने को कहा।

🔶 पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून लाए जाएंगे, परीक्षा सुधार के लिए नीलेकणी की अध्यक्षता में हाईपावर टास्क फोर्स गठित।

🔶 राहुल गांधी ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर उठाया सवाल
राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर पूछा- छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?

🔶 यूपी के 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार शिक्षक दिवस से पहले बड़ा ऐलान करने की तैयारी में, लाखों कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस उपचार का लाभ।

🔶 नेपाल ने भारतीय ₹200 और ₹500 के नोटों पर रोक हटाई
नेपाल में भारतीय मुद्रा को लेकर बड़ा फैसला, अब भारतीय नागरिक और पर्यटक 25 हजार रुपये तक की रकम ले जा सकेंगे।

🔶 फ्रांस समेत यूरोप में जंगलों की भीषण आग
आग और तेज हवाओं के चलते फ्रांस में 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

🔶 राम मंदिर में ऑनलाइन दान पर तुरंत मिलेगी रसीद
अयोध्या में ऑनलाइन चढ़ावे को लेकर पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, दान करते ही श्रद्धालुओं को तत्काल रसीद उपलब्ध होगी।

🔶 CWG 2026 में मीराबाई चानू का शानदार प्रदर्शन
मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतकर भारत को प्रतियोगिता का पहला गोल्ड दिलाया।

🔶 भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया
तीसरे टी-20 मुकाबले में भारत ने जीत की हैट्रिक लगाई, जिम्बाब्वे को हराकर सीरीज में शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

Related Articles

Back to top button