ब्रेकिंग न्यूज़

समाचार सेंटर ||ब्रेकिंग अपडेट

 | 20 जुलाई 2026 | प्रमुख समाचार

1. भारत-इंग्लैंड तीसरा वनडे: इंग्लैंड ने तीसरा वनडे जीतकर सीरीज अपने नाम की। भारत के लिए रोहित शर्मा का शतक भी टीम को जीत नहीं दिला सका।

2. संग्राम सिंह का शानदार प्रदर्शन: भारतीय MMA फाइटर संग्राम सिंह ने पाकिस्तान के मोहम्मद आबिद अली को सिर्फ 1 मिनट 20 सेकंड में हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की।

3. जेडी वेंस बने पिता: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उषा वेंस के घर बेटे का जन्म हुआ।

4. AIBE-21 परिणाम घोषित: ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन में 65.92% अभ्यर्थी सफल रहे।

5. संसद का मानसून सत्र आज से: सरकार FCRA और शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश कर सकती है।

6. ईरान में भारतीयों के लिए एडवाइजरी: भारत सरकार ने नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी।

7. मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: ईरान ने जॉर्डन की ओर मिसाइलें दागीं, अमेरिका ने जवाबी कार्रवाई की; इराक में एक अमेरिकी सैनिक की मौत।

8. यूपी में ED की कार्रवाई: अवैध घुसपैठियों की फंडिंग और मदरसों की जांच के लिए ED ने ATS से दस्तावेज मांगे।

9. लखनऊ विश्वविद्यालय: सत्र 2026-27 के लिए नई शुल्क संरचना लागू, मुख्य परीक्षा शुल्क में कमी।

10.⁠ ⁠अमरनाथ यात्रा पुनः शुरू: बालटाल मार्ग से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना, अब तक 3.45 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

11. गुयाना हादसा: 133 यात्रियों से भरी नाव पलटी, कई लोग लापता।

12.⁠ ⁠काला सागर हमला: रूसी हमले में कार्गो जहाज के 5 लोगों की मौत।

13.⁠ ⁠ईरान का दावा: जॉर्डन के अकाबा एयरपोर्ट पर बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिकी विमान को निशाना बनाया।

14.⁠ ⁠दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट जारी।

15. फीफा विश्व कप 2026: किलियन एम्बाप्पे लगातार दो विश्व कप में गोल्डन बूट जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, रोड्री को गोल्डन बॉल मिला।

16.⁠ ⁠यूपी मौसम: 33 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बाराबंकी में सबसे अधिक 118.8 मिमी वर्षा दर्ज।

17. होर्मुज में धमाके: दो ऑयल टैंकरों में विस्फोट, IRGC ने अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया।

18. दिल्ली मेट्रो अपडेट: CJP प्रदर्शन के चलते जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और सेवा तीर्थ स्टेशन अस्थायी रूप से बंद।

19. शेयर बाजार में गिरावट: मिडिल ईस्ट तनाव से सेंसेक्स 500 अंक टूटा, निफ्टी 24,200 के नीचे फिसला।

20.⁠ ⁠ईरान में भूकंप: केरमानशाह प्रांत में 5.2 तीव्रता का भूकंप।

21. लखनऊ: जवाहर भवन में लगी आग पर दमकल विभाग ने समय रहते काबू पा लिया।

22. लखनऊ प्रदर्शन: जौहर यूनिवर्सिटी और सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, विधानसभा के आसपास सुरक्षा कड़ी।

23. वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल के नीचे फायरिंग कर भाग रहे बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़..मुजफ्फरपुर बिहार के रहने वाले एजाज को मुठभेड़ में गोली लगी पकड़ा गया एजाज शातिर गोतस्कर है और पूर्व में भी 6-7 बार जेल जा चुका है

Related Articles

Back to top button