बृजभूषण शरण के खिलाफ फिर धरने पर बैठे पहलवान
रातभर खुले आसमान के नीचे ,मच्छरों के बीच पहलवानों का प्रदर्शन जारी

पहलवानों का धरना लगातार जारी
पहलवानों का कैसरगंज सांसद पर गंभीर आरोप
जब तक बृजभूषण शरण पर कार्रवाई नहीं ,तब तक धरना जारी रहेगा
बजरंग पुनिया ,विनेश फोगाट ,साक्षी मलिक ,संगीता फोगाट सहित महिला व पुरुष पहलवान धरने पर बैठे
जंतर मंतर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई
बैरिकेड करके पहलवानों को एक एरिया में रोका गया
विनेश फोगाट का बयान
बहुत दुखद है कि हमने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया
और हमारे साथ ये व्यवहार किया जा रहा है
बेटियों को खेलने और बढ़ने की बात होती है ,लेकिन ये हमारे साथ कौन सा खेल ?
हमारी जान ले लें लेकिन हम धरने से नहीं रहेंगे
बिना खाये पिये रात भर हम खुले आसमान में मच्छरों के बीच रहे
राजनीति नहीं चाहते ,हमारे साथ इंसाफ हो
साक्षी मलिक _
रात भर हम खुले आसमान के नीचे रहे
हमारी कोई नहीं सुन रहा ,अभी तक किसी ने कोई बात नहीं की
जबतक बृजभूषण शरण के खिलाफ करवाई नहीं तब तक नहीं उठेंगे
लोगों से अपील हमारे समर्थन में आएं
संगीता फोगाट _
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हम जितने की कोशिश करते हैं लेकिन यहां हम इंसाफ के लिए आये हैं
सरकार से उम्मीद की वो हमारी मांग पर कार्रवाई करेगी
बृजभूषण शरण सिंह बड़े आदमी हैं ,शायद इसीलिए कार्रवाई नहीं हो रही



