देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसमाज
Trending

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय बंसल और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 8 लोगों पर एफआईआर

अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे में कथित हेराफेरी के मामले ने शुक्रवार को नया मोड़ ले लिया। मामले की जांच कर रही एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
दिल्ली में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख नृपेंद्र मिश्र ने दोनों नेताओं के इस्तीफे की पुष्टि की। इससे पहले ट्रस्ट ने चढ़ावे में कथित गड़बड़ी के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोपियों में चंपत राय के ड्राइवर टिन्नू यादव का नाम भी शामिल है।
एसआईटी की प्रारंभिक जांच के बाद दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ा दी है। इस घटनाक्रम के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के कामकाज और चढ़ावा प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अब सभी की निगाहें एसआईटी की विस्तृत जांच रिपोर्ट और आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button