देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
Trending

कर्नाटक में नई सरकार का गठन, डी. के. शिवकुमार कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार का नया दौर शुरू, डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व में नई टीम संभालेगी राज्य की कमान।

कर्नाटक में नई सरकार का गठन, डी. के. शिवकुमार कुछ ही देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। कांग्रेस नेता डी. के. शिवकुमार कुछ ही देर में राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंत्रिमंडल को लेकर भी तस्वीर लगभग साफ हो गई है।
सूत्रों के हवाले से खबर है कि नई सरकार में कई वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ कुछ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। संभावित मंत्रिमंडल की सूची सामने आ गई है, जिसमें कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
संभावित मंत्रिमंडल में डॉ. जी. परमेश्वर, के. एच. मुनियप्पा, के. जे. जॉर्ज, एम. बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जारकीहोली, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियंक खड़गे, यू. टी. खादर, ईश्वर खंड्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायरथी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।
हालांकि, मंत्रिमंडल की आधिकारिक घोषणा शपथ ग्रहण समारोह के दौरान या उसके बाद की जा सकती है। नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में प्रशासनिक और राजनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button