दिल्ली के मालवीय नगर में भीषण अग्निकांड, 21 लोगों की मौत
मालवीय नगर अग्निकांड ने एक बार फिर राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

दिल्ली ….
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 21 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बचाव दल ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। घायलों का इलाज जारी है।

प्रधानमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की गई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था की भी पड़ताल कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
वहीं पीएमओ ने मरने वालों और घायलों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है ..
https://x.com/i/status/2062066482897674699



